https://kreedabharati.org/

Kreeda bharati was founded in the year 1992 with a vision to build a “FIT INDIA – Sports ExamSports Examination: Sports Science Examination is conducted to increase interest in sports among students and parents. The question paper is given to the children to solve from home. HIT INDIA”.%20%20 Kreeda Gyan ParikshaEXAMINATION PROCESS:-You can appear for this online examination through mobile, laptop, tablet, and desktop. क्रीड़ा भारती की स्थापना साल 1992 में खेलों के माध्यम से ‘स्वस्थ्य भारत – समर्थ भारत’ का निर्माण हो यह ध्यान में रखकर की गई। देश के अन्य स्थापित खेलों के साथ-साथ स्वदेशी खेलों को भी बढ़ावा मिले तथा समाज के सभी

ブランドコピー

デザイナーの特徴的なタイダイ素材を使用したブランドコピーは、若者の間で大人気です。カラフルで個性的なデザインが特徴です。グッチシルク枕カバー、柔らかく快適、睡眠の質をアップ

【人気商品】グッチブコピー

タイダイ柄は、派手でポップな印象を与えます。それを取り入れたブランドコピーは、ストリートカルチャーに影響を与えています。【人気商品】グッチブコピーフローラル柄ノート、ビジネスオフィス用、品格を表現

Maa Bharati Abhinav Archana


क्रीड़ा भारती के साथ राष्ट्र की प्रदक्षिणा
एक समय एक साथ

स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव, एक अत्यंत विशेष वर्ष है रहा । भारत के स्वतन्त्रता के 75 वर्ष के प्रवास में सार्थकता की अनुभूति भी हुई।
क्रीड़ा- भारतीं के प्रारंभ काल में भी स्वतंत्रता अमृत महोत्सव 50 वर्ष मनाते समय अल्ट्रा रिले मरेथोंन आयोजित कर क्रीड़ा इतिहास में अपनी एक कड़ी जोड़ी थी, उस दौड़ की कथाएं आज भी कार्यकर्ता को प्रेरणा देती है। सायकल यात्रा, क्रीड़ा साहित्य सम्मेलन, दुर्गारोहण, हमारे राष्ट्रीय अधिवेशन ऐसे अनेक वैशिष्ट्य पूर्ण कार्यक्रम हम सभी कार्यकताओंने मिलकर किए है।

ऐसा ही एक विशेष उपक्रम का विचार, विशेष कर युवाओं के लिए स्वतंत्रताके इस अमृत मोहोत्सव वर्ष में उनकी स्वयं की एक कहानी बने जिसमे साहस हो उत्साह हो, गति हो अनुशासन हो, आनन्द के साथ प्रवास हो, और संपूर्ण देश एक साथ हो। इसी चिंतन से एक कल्पना ने जन्म लिया:-
मां भारती की अभिनव अर्चना।
क्रीड़ा- भारती के साथ राष्ट्र की प्रदक्षिणा।
एक साथ, एक समय।।

और हम सभी को आनंद हैं की देशभर में यह उपक्रम बड़े उत्साह के साथ हमने पूर्ण किया।
दिनांक 22 मई 2022 सुबह 8.56 मिनिट पर देश के सभी प्रांत में 225 स्थानो से, मां भारती की प्रतिमा और राष्ट्र ध्वज साथ लेकर रैली का प्रारंभ हुवा। इस राष्ट्र वंदना में खिलाड़ी, कार्यकर्ता, नागरिक बड़े उत्साह से सम्मिलित हुवे। लगभग 3 घंटे के काल में कुल 18,000 किमी से अधिक अंतर पार कर 13,675 बाइक, 1000 से ज्यादा कार और 17,317 युवक युवतियों ने बडे ही अनुशासनबद्ध रचना में प्रदक्षिणा में सहभागिता दी। लगभग 42000 नागरिकोंकी उपस्थिति लक्षणीय रही। सभी का उत्साह और लगन अभिनंदनीय है।

इस सम्पूर्ण उपक्रम में कई विशेष प्रसंग संज्ञान में लेना आवश्यक है। परिक्रमा की श्रृंखला न टूटे इसलिए दुर्गम प्रदेश और नया काम होने पर भी एक सेक्टर में 3 महिला कार्यकर्ता ने डटकर लगभग 60 km की यात्रा पूर्ण की। पूर्वोत्तर भारत ने अचानक हुए भरी बारिश से रास्ता बह जाने जैसी स्थिति में भी अनेक जगह अपने कार्यकृताओंने तय कार्यक्रम अनुसार यात्रा पूरी की । बंगाल में कोलकाता तथा तामिलनाडु प्रदेश में स्वाधीनता के यात्रा का प्रशासकीय अवरोध के बावजूद भी समाज बड़ी संख्या में इस प्रदक्षिणा कार्यक्रम में जुट गया।

खेल का विषय और राष्ट्र वंदना की भावना लेकर पूर्ण अनुशासन में चलने वाली प्रदक्षिणा के समर्थन में डट कर खड़े रहने की भारतीय नागरिकों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया यही हमारी प्रेरणा है, हमारे देश की शक्ति है।

हमारे इस संपूर्ण आयोजन में, केंद्रीय सड़क एवम् राजमार्ग मंत्रालय का संपूर्ण सहयोग मिला। केंद्र सरकार, सभी राज्य शासन और प्रशासन एवम् सुरक्षा बल के प्रति हम आभार व्यक्त करते है।

उपलब्धि:
सांघिक रूप में, एक ही दिन एक ही समय संपूर्ण राष्ट्र की प्रदक्षिणा करने की अद्भुत अनुभूति। युवाओंको राष्ट्र भावना से प्रेरित कर एक नया विश्वास निर्माण करने वाला साहसपूर्ण अनुशासित उपक्रम।
संपूर्ण देश में 3 घंटे राष्ट्र भक्ति का वातावरण। पूरे देश के अधिकतम ग्राम – नगर तक खेल के माध्यम से राष्ट्र के प्रति श्रद्धा तथा ‘आनंद के लिएं खेल और खेल से राष्ट्र निर्माण’ की संकल्पना का प्रचार करने में हम सफल रहे। अनेको युवक-युवतीयाँ क्रीड़ा भारती के कार्य से परिचित हुए। अनेक स्थानोपर पहिली बार क्रीड़ा भारती का कोई उपक्रम हुआ तथा अनेक स्थानों पर अपना कार्य प्रारंभ होने के संकेत मिले । कार्यकर्ता प्रशिक्षण, अपने कार्य और विचार का प्रचार – प्रसार, नागरिकोंका स्वाभाविक सहभाग, नए युवा कार्यकर्ता की टोली का गठन और राष्ट्र वंदना की अद्भुत अनुभूति इसके लिए यह उपक्रम सदैव स्मरण में रहेगा।